पंजीकृत गैर-सरकारी संगठन • रायपुर, छत्तीसगढ़

संस्थान के प्रमुख अभियान एवं कार्य

जमीनी मिशन

बस्तर कल्याण एवं विकास अभियान

प्रशासन, सुरक्षा बलों व स्थानीय समाज के साथ तालमेल बिठाकर संचालित महाभियान

Health Camp
स्वास्थ्य अभियान

'नियद नेल्ला नार' - एक नई शुरुआत

लक्ष्य: नारायणपुर, बीजापुर और सुकमा के उन दूरस्थ गांवों तक विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना जो दशकों से कटे हुए थे।
चुनौतीपूर्ण भूगोल: स्वास्थ्य टीमों ने उफनती नदियों को पार किया और 10-25 किमी घने जंगलों में पैदल चलकर शिविर लगाए।
समन्वित प्रयास: छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग, जिला प्रशासन और CRPF, ITBP, BSF का तालमेल।

Agniveer Training
सुरक्षा बल भर्ती तैयारी

अग्निवीर एवं बस्तर फाइटर भर्ती प्रशिक्षण

स्थान: कुआकोंडा केंद्र (दंतेवाड़ा)
प्रशिक्षु: 60 से अधिक स्थानीय आदिवासी युवा विद्यार्थी।
उद्देश्य: युवाओं को शारीरिक व मानसिक रूप से तैयार करना ताकि वे सुरक्षा बलों में शामिल होकर देश व क्षेत्र की सेवा कर सकें।

Medicinal Board MoU
कृषि व हर्बल साझेदारी

छत्तीसगढ़ औषधीय पादप बोर्ड के साथ MoU

साझेदारी: छत्तीसगढ़ आदिवासी, स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधीय पादप बोर्ड के साथ समझौता।
उद्देश्य: किसानों को धान के अतिरिक्त औषधीय पौधों की खेती का व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर उनकी आय को दोगुना करना।

Renovation
अवसंरचना पुनर्निर्माण

परित्यक्त भवनों का ज्ञान केंद्रों में रूपांतरण

मिशन: नक्सली हिंसा के चलते खंडहर बने सरकारी भवनों का जीर्णोद्धार।
परिणाम: सुलेंगा, माटबेडा, मुस्तलनार और ओरछा में इन खंडहरों को आधुनिक स्मार्ट टीवी शिक्षण व स्वच्छ पेयजल युक्त कक्षाओं में बदला गया।

Niramaya Arogya Sansthan Logo - निरामय आरोग्य संस्थान
निरामय आरोग्य संस्थान
शिक्षा • स्वास्थ्य • स्वावलंबन